Day Book कैसे देखें
रिपोर्ट्स · 2 मिनट
संक्षेप में: Day Book पेज खोलें → तारीख या अवधि चुनें → उस दौरान के सारे vouchers (receipt/payment/journal/contra) क्रम से दिखेंगे। यह अपने-आप बनती है।
स्टेप-बाय-स्टेप
- मेन्यू से "डे बुक" खोलें — पेज पर नाम "रोजनामचा" लिखा मिलेगा।
- पेज खुलते ही सारे vouchers तारीख के क्रम में दिखते हैं; ऊपर कार्ड में "कुल रसीद", "कुल भुगतान", "कुल जर्नल" और "कुल वाउचर" का जोड़ दिखता है।
- किसी अवधि की entries चाहिए तो "दिनांक से" और "दिनांक तक" भरें, फिर "फ़िल्टर" बटन दबाएँ — बटन दबाए बिना तारीख लागू नहीं होती। वापस सब देखने के लिए "रीसेट" दबाएँ।
- हर दिन का अलग ब्लॉक बनता है: "प्रारंभिक नकद शेष", उस दिन की entries ("नाम (Dr) ₹" / "जमा (Cr) ₹"), "दिन का योग" और "अंतिम नकद शेष (Closing)"।
- सीधी (दो खाते वाली) entry में छोटी गलती हो तो पेंसिल ("संपादित करें") दबाएँ, "वाउचर संपादित करें" बॉक्स में तिथि/प्रकार/खाते/राशि/विवरण सुधारें और "सहेजें" दबाएँ।
- कई लाइन वाले voucher का पेंसिल धुँधला रहता है ("Vouchers पेज से संपादित करें") — उसे Vouchers पेज से ही सुधारें।
- "PDF", "Excel", "CSV" या "प्रिंट" से उसी अवधि की डे बुक निकालें।
आम गलतियाँ
- तारीख भरकर "फ़िल्टर" न दबाना — तब पुरानी सूची ही दिखती रहती है।
- कई लाइन वाले voucher को डे बुक से सुधारने की कोशिश — वह Vouchers पेज से ही सुधरता है; डे बुक से सिर्फ़ दो खाते वाली entry सुधरती है।
अगर दिक्कत आए
- तारीख बदल दी पर entries वही की वही दिख रही हैं। — तारीख भरने के बाद "फ़िल्टर" बटन दबाना ज़रूरी है। फ़िल्टर हटाने के लिए "रीसेट" दबाएँ।
- "सहेजें" दबाने पर entry नहीं बदली और लाल संदेश आया। — संदेश पढ़ें: "डेबिट और क्रेडिट खाता अलग होना चाहिए" — दोनों तरफ़ एक ही खाता न चुनें। "FY Locked" — साल ऑडिट-लॉक है, बदलाव नहीं होगा। "सीधे edit नहीं / Use reversal" — approved या reverse हुआ voucher सीधे नहीं बदलता, उसके लिए reversal करें। आपके रोल में बदलाव की अनुमति न हो तो भी save नहीं होगा।
- कोई voucher डे बुक में दिख ही नहीं रहा। — अनुमोदन के लिए रुका (Pending) voucher approve होने तक नहीं दिखता; रद्द/rejected voucher कभी नहीं दिखते। शाखा (branch) चुनी हो तो सिर्फ़ उसी शाखा की entries दिखती हैं — ऊपर शाखा चयन जाँचें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Day Book और Ledger में फ़र्क?
Day Book तारीख के क्रम से सारी एंट्रियाँ दिखाती है; Ledger एक खाते की सारी एंट्रियाँ एक जगह।
डे बुक में नकद शेष कैसे निकलता है?
नकद खाते का ओपनिंग बैलेंस + चुनी अवधि से पहले के सारे नकद लेन-देन जोड़कर "प्रारंभिक नकद शेष" बनता है, फिर हर दिन की entries से "अंतिम नकद शेष" चलता जाता है।
पूरा समझें: गहराई से गाइड अध्याय
जुड़े काम: view ledger · first voucher · cash book
अंतिम अपडेट: 2026-10-04