पहला Voucher कैसे करें
वाउचर एंट्री · 4 मिनट
संक्षेप में: वाउचर पेज → "आसान" mode में अपने काम की tile चुनें (जैसे "वेतन दिया") → तिथि व राशि भरें → "सहेजें"। बैंक या खातों के बीच की entry के लिए "विशेषज्ञ" mode। कैश बुक व रिपोर्ट अपने-आप अपडेट होती हैं।
पहले यह तैयार रखें
- ज़रूरी लेजर हेड बने हों
स्टेप-बाय-स्टेप
- मेन्यू से "वाउचर" पेज खोलें — ऊपर "नई एंट्री" चुना रहे।
- ऊपर दो mode हैं: "आसान" और "विशेषज्ञ"। पहली बार के लिए "आसान" रखें।
- "आसान" में दो हिस्से दिखते हैं — "पैसा आया (रसीद)" और "पैसा गया (भुगतान)"। अपने काम वाली tile दबाएँ, जैसे "किराया मिला", "वेतन दिया" या "बिजली का बिल"। कौन-सा खाता Dr और कौन-सा Cr होगा, यह tile खुद तय करती है और ऊपर दिखा देती है (ये tiles नकद वाली हैं; "बैंक में नकद जमा" / "बैंक से नकद निकाला" पर बैंक खाता चुनें)।
- "तिथि" और "राशि (₹)" भरें, "टिप्पणी (वैकल्पिक)" में छोटा-सा कारण लिखें। ज़रूरत हो तो "सदस्य से लिंक करें" में सदस्य चुनें। "वाउचर नं." खाली छोड़ दें — app अगला नंबर खुद देता है।
- आपका खाता किसी tile में नहीं है (जैसे बैंक से भुगतान या खातों के बीच समायोजन) तो "विशेषज्ञ" चुनें: टैब "रसीद" / "भुगतान" / "कोंट्रा" / "जर्नल" में से एक लें, हर पंक्ति में खाता, Dr/Cr और राशि भरें; और पंक्ति चाहिए तो "डेबिट पंक्ति जोड़ें" / "क्रेडिट पंक्ति जोड़ें"। नीचे "संतुलित ✓" आने पर ही सेव बटन चालू होता है। खाता सूची में न मिले तो वहीं "+ नया खाता बनाएँ" (admin / लेखाकार) — खाता बनते ही अपने-आप चुना जाता है।
- "सहेजें" दबाएँ। हरे box में "वाउचर सफलतापूर्वक सहेजा गया:" के साथ नंबर दिखेगा; वाउचर "सूची" में आ जाता है और कैश बुक व रिपोर्ट अपने-आप अपडेट होती हैं।
- किसी और से जाँच करवानी हो तो "अनुमोदन हेतु भेजें (Maker-Checker)" टिक करें — बटन "अनुमोदन हेतु भेजें" बन जाता है। समिति में अनुमोदन चालू हो तो (या तय सीमा से बड़ी राशि पर) वाउचर pending रहता है और admin के "वाउचर अनुमोदन" पेज पर स्वीकृत होने के बाद ही रिपोर्ट में जुड़ता है।
आम गलतियाँ
- Receipt और Payment में उलझ जाना — हमेशा सोचें "पैसा आया या गया"।
- FY लॉक होने पर एंट्री करने की कोशिश — पहले उसी वर्ष को अनलॉक करें।
अगर दिक्कत आए
- "अनुमति नहीं" toast आया। — आपकी भूमिका (role) को वाउचर बनाने की अनुमति नहीं है। admin से सही role दिलवाएँ।
- "FY is Audit-Locked" या "🔒 अवधि लॉक / Period Locked" आया। — वर्ष audit-lock है, या आपकी तारीख lock की गई अवधि के अंदर है। सही तारीख डालें, या admin से अनलॉक करवाएँ।
- सेव बटन दबता नहीं / "डेबिट और क्रेडिट का योग बराबर होना चाहिए" आया। — विशेषज्ञ mode में Dr पंक्तियों का कुल और Cr पंक्तियों का कुल बराबर करें — नीचे "अंतर" शून्य होकर "संतुलित ✓" दिखना चाहिए। हर पंक्ति में खाता और राशि भी भरें।
- "यह वाउचर नंबर पहले से मौजूद है" आया। — "वाउचर नं." box खाली कर दें — app अपने-आप अगला नंबर लगा देगा।
- "❌ वाउचर क्लाउड में सेव नहीं हुआ" या "इंटरनेट नहीं है — entry बंद" आया। — वाउचर सेव नहीं हुआ — सूची में नहीं जुड़ा, पर आपका भरा हुआ फ़ॉर्म वैसा ही रहता है। इंटरनेट / लाल banner ठीक होने ("फिर से load करें") के बाद फिर से "सहेजें" दबाएँ। "वाउचर सहेजा गया" तभी दिखता है जब cloud में सेव पक्का हो जाए।
- "Plan expired / प्लान समाप्त" आया। — प्लान खत्म होने पर नई entry बंद हो जाती है, पर रिपोर्ट और पुराना data दिखता रहता है। प्लान renew करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कौन-सा voucher कब?
पैसा आया → Receipt, पैसा गया → Payment, खातों के बीच बिना नकदी समायोजन → Journal, नकद↔बैंक → Contra।
क्या मुझे खुद Dr/Cr तय करना होगा?
आसान मोड में नहीं — app खुद लगा देता है। विशेषज्ञ मोड में आप multi-line एंट्री खुद कर सकते हैं।
"Date Outside Financial Year" चेतावनी आई — क्या वाउचर सेव हुआ?
यह चेतावनी अब "तारीख़ चालू वित्त वर्ष से बाहर" नाम से भी आती है। वाउचर सेव होता है (cloud में सेव न हो तो अलग लाल संदेश आता है), पर उसकी तारीख चालू वित्तीय वर्ष से बाहर है। तारीख एक बार ज़रूर जाँच लें।
"आसान" में Journal क्यों नहीं दिखता?
"आसान" mode में सिर्फ़ रसीद / भुगतान की तैयार tiles हैं। Journal या कई खातों वाली entry के लिए "विशेषज्ञ" mode का "जर्नल" टैब इस्तेमाल करें।
पूरा समझें: गहराई से गाइड अध्याय
इससे जुड़ी entries (कुकबुक)
नकद बिक्री (Cash Sale) · सामान्य खर्च (Expense Paid) · ग्राहक से वसूली (Receive Payment)
जुड़े काम: add member · opening balances
अंतिम अपडेट: 2026-10-04