ग्राहक से भुगतान (Receipt) कैसे लें
लेन-देन · 3 मिनट
संक्षेप में: Receive Payment खोलें → ग्राहक चुनें → खुले बिलों में राशि बाँटें (पुराने पहले) या अग्रिम/On-Account डालें → सेव। रसीद voucher बन जाता है।
स्टेप-बाय-स्टेप
- मेन्यू से Receive Payment (भुगतान प्राप्ति) खोलें।
- ग्राहक चुनें — उसके खुले बिलों की संख्या साथ में दिखती है।
- राशि किन बिलों में लगे, चुनें — या "पुराने बिल पहले बाँटें" से अपने-आप बँटवा दें।
- कोई बिल न हो तो नीचे अग्रिम / On-Account राशि दर्ज कर सकते हैं।
- नकद/बैंक चुनकर सेव करें — रसीद (receipt) voucher बन जाता है।
आम गलतियाँ
- राशि किसी बिल से न जोड़ना — इससे बिल "बकाया" ही दिखता रहेगा; बिल-वाइज़ बाँटें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
ग्राहक ने पूरा नहीं, आधा दिया तो?
जितना मिला उतना दर्ज करें — बाकी अपने-आप बकाया रहेगा।
बिना बिल के अग्रिम कैसे लें?
On-Account/अग्रिम फ़ील्ड में राशि डालें; बाद के बिल में इसे adjust कर सकते हैं।
पूरा समझें: गहराई से गाइड अध्याय
जुड़े काम: record sale · make payment
अपनी समिति का खाता मुफ्त में डिजिटल कीजिए — रजिस्टर करें →