Audit Report कैसे निकालें
ऑडिट · 5 मिनट
संक्षेप में: ऑडिट प्रमाणपत्र पेज खोलें → वित्तीय आँकड़े अपने-आप भरते हैं → ऑडिटर का विवरण, ऑडिट श्रेणी और टिप्पणी भरें → उसी समय "PDF डाउनलोड" करें (यह पेज विवरण सेव नहीं करता)। अनुसूचियाँ अलग "ऑडिट अनुसूचियां" पेज से।
पहले यह तैयार रखें
- पहले साल बंद (year-end) व FY-lock पूरा कर लें
स्टेप-बाय-स्टेप
- मेन्यू से "ऑडिट प्रमाणपत्र" पेज खोलें — ऊपर समिति का नाम और चालू वित्तीय वर्ष दिखेगा।
- दाईं ओर "वित्तीय विवरण" में कुल आय, कुल व्यय, नेट सरप्लस/घाटा, शेयर कैपिटल और सक्रिय सदस्य अपने-आप भरे आते हैं।
- "नकद शेष (कैश बुक)" और "बैंक शेष" भी अपने-आप भरते हैं — ज़रूरत हो तो इन्हें मिलाकर सुधार सकते हैं।
- बाईं ओर "ऑडिटर विवरण" भरें: "ऑडिट प्रारंभ तिथि", "ऑडिट समाप्ति तिथि", "ऑडिटर का नाम", "पंजीकरण / लाइसेंस नं.", "पता", "ऑडिट तिथि" और "ऑडिट श्रेणी (A/B/C/D)"।
- "ऑडिटर की टिप्पणी / आपत्तियाँ" में टिप्पणी लिखें। "ऑडिट रजिस्टर" में दर्ज इस साल की आपत्तियाँ अपने-आप रिपोर्ट में जुड़ जाती हैं।
- नीचे "प्रमाणपत्र पाठ (पूर्वावलोकन)" में पढ़कर जाँच लें।
- "PDF डाउनलोड" दबाएँ (CSV/Excel बटन भी हैं)। अनुसूचियों के लिए अलग "ऑडिट अनुसूचियां" पेज से PDF/Excel निकालें।
आम गलतियाँ
- साल बंद किए बिना रिपोर्ट निकालना — पहले year-end व FY-lock करें ताकि आँकड़े स्थिर रहें।
अगर दिक्कत आए
- पेज refresh करने पर भरा हुआ ऑडिटर का नाम/टिप्पणी ग़ायब हो गई। — यह पेज ऑडिटर विवरण सेव नहीं करता — सब भरकर उसी समय "PDF डाउनलोड" कर लें और PDF संभालकर रखें।
- आय/व्यय या सरप्लस के आँकड़े ग़लत लग रहे हैं। — ये आँकड़े सीधे बही से आते हैं — पहले Trial Balance और आय-व्यय खाता जाँचें, छूटी या ग़लत entry ठीक करें, फिर यह पेज दोबारा खोलें।
- ऊपर लाल पट्टी "Data पूरा load नहीं हुआ — entry बंद है" दिखी। — इस हालत में स्क्रीन के आँकड़े अधूरे हो सकते हैं — "फिर से load करें" दबाएँ और पूरा load होने के बाद ही PDF निकालें।
- मेन्यू में "ऑडिट प्रमाणपत्र" दिख ही नहीं रहा। — यह पेज admin और लेखाकार जैसी भूमिकाओं को दिखता है। अपनी भूमिका admin से जाँचवाएँ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
आँकड़े खुद भरने होंगे?
मुख्य वित्तीय आँकड़े app अपने-आप भरता है; आपको सिर्फ़ ऑडिटर विवरण भरना है।
ऑडिट की आपत्तियाँ अलग से लिखनी होंगी?
जो आपत्तियाँ "ऑडिट रजिस्टर" में इस साल के लिए दर्ज हैं, वे अपने-आप प्रमाणपत्र में आ जाती हैं; ऊपर की पट्टी बताती है कितनी शामिल होंगी।
पूरा समझें: गहराई से गाइड अध्याय
इससे जुड़ी entries (कुकबुक)
जुड़े काम: user permissions · view trial balance
अंतिम अपडेट: 2026-10-04