ऋण ब्याज प्राप्त (Loan Interest)

लोन व ब्याज

कब: सदस्य ने ऋण पर ब्याज चुकाया।

एंट्री (Journal)

खाताDr/Crनोट
Cash / BankDr
Interest Income / ब्याज आयCr

विवरण (Narration): ऋण ब्याज प्राप्त — सदस्य ___, ऋण सं. ___

उदाहरण (₹ में)

मोहन ने तिमाही ब्याज ₹1,250 नकद दिया।

खाताDrCr
नकद₹1,250
ऋण पर ब्याज आय₹1,250

कब इस्तेमाल करें: ब्याज की रकम मिली।

कब नहीं: मूल राशि लौटाई — वह "ऋण वसूली" है, आय नहीं। ब्याज बना पर मिला नहीं — साल के अंत "उपार्जित आय"।

ऐप में कैसे करें

"ऋण रजिस्टर" में उस ऋण की लाइन पर "चुकौती" दबाएँ, कुल राशि और "इसमें ब्याज" भरें, नकद/बैंक चुनकर "सहेजें व पोस्ट करें" दबाएँ — ब्याज और मूल अपने-आप अलग खातों में जाते हैं। ब्याज की गणना "ऋण ब्याज गणना" पेज पर देखें।

गलती हो गई तो — सुधार

ब्याज को ऋण-वसूली में डाल दिया (या उल्टा): वाउचर edit करके सही खाता चुनें — वरना ऋण-बकाया और आय दोनों गलत रहेंगे। ब्याज की गणना ऋण-पेज से देखें और रसीद पर अवधि (किस तारीख से किस तारीख तक) लिखें। देर से भुगतान पर दंड-ब्याज हो तो उसे अलग आय खाते में रखें, ताकि रिपोर्ट में सामान्य ब्याज और दंड-ब्याज अलग दिखें।

ध्यान रखें

  • मूल वसूली (principal) अलग होती है: Dr Cash, Cr Loans & Advances। ब्याज को principal से न मिलाएँ।

पूरा समझें: गाइड अध्याय

स्टेप-बाय-स्टेप (मदद केंद्र)

Loan Entry कैसे करें

जुड़ी एंट्रियाँ: loan disbursed

अंतिम अपडेट: 2026-10-04

अपनी समिति का खाता डिजिटल कीजिए — रजिस्टर करें →